नई दिल्ली (एडीएनए)। भले जंग थमने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन इसकी सीधी तपिश हवाई किराए तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय हवाई किराए में एयरलाइंस ने 50 से 150 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर दी है।
40 दिनों के युद्ध के दौरान जिस तरह कच्चे तेल के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई, एयरलाइंस ने तुरंत उसका फायदा उठाया। भजे सीज फायर के बाद कच्चे तेल के दामों में गिरावट हुई लेकिन एयरलाइंस फिलहाल बढ़ा किराया ही वसूल रही हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु दैसे शहरों से न्यूयार्क, लंदन, शिकागो, फ्रैंकफर्ट और अन्य शहरों के हवाई किराए में एयरलाइंस ने 150 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की है। इसके अलावा कई घरेली उड़ानों के किराए में भी एयरलाइंस ने 70 फासदा तक की बढ़ोत्तरी की है।
हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 14 दिन के सीज फायर के ऐलान के बाद अब कच्चे तेल की कीमतें घटनी शुरू हुई हैं तो हवाई किराए में भी कुछ राहत मिल सकती है लेकिन फिलहाल एयरलाइंस ने इस तरह ध्यान नहीं दिया है। एयरलाइंस का मानना है है सीज फायर के ऐलान के बाद भी जिस तरह से हमले जारी हैं कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा दिन स्थिर नहीं रहेंगी और फिर कीमतों में बढ़ेत्तरी हो सकती है। फिलहाल सरकार और एयरलाइंस की नजर सीज फायर और युद्ध पर है, वास्तव में सीज फायर होता है तो बढ़ा किराया वापस हो सकता है।