Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

AAIB का खुलासा, ATC का संदेश सही सुना फिर भी रनवे भटका अफगानी विमान का पायलट

नई दिल्ली (एडीएनए) । दिल्ली एयरपोर्ट पर 23 नवंबर 2025 को गलत रनवे पर लैंड करने वाले अफगानी विमान के पायलट ने न केवल ATC का सही संदेश सुना था बल्कि उसे दोहराया भी था। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि सबकुछ ठीक था, लेकिन विजिबिलिटी खऱाब होने के कारण पायलट रनवे भटक गया था।

दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे की इस घटना से हर कोई हैरान था कि आखिर अफगानिस्तान के काबुल से आ रही एरीना अफगान एयरलाइंस की फ्लाइट-AFG311 की लैंडिंग निर्धारित रनवे के बजाय गलत रनवे पर कैसे हुई। AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट की लैंडिंग के वक्त गंभीर चूक हुई थी और यह चूक किसी उपकरण की कमी या पायलट की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब विजिबिलिटी के कारण हुई थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को रनवे 29L पर उतरने की अनुमति दी थी, इसे पायलट ने अच्छी तरह से सुना था और इसे दोहराया भी था। इसके बाद भी कम रोशनी और खराब विजिबिलिटी के कारण इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) का सिग्नल रनवे से 4 मील पहले ही खो जाने से पायलट भ्रमित हो गए और 29L के बजाय़ 29R रनवे पर विमान उतार दिया। य़ह रनवे उस समय केवल टेकऑफ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इस रनवे का ILS और लाइट्स उस समय बंद थे। ऐसी स्थिति में इस रनवे पर किसी विमान को लैडिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। जिस समय यह अफगानी विमान लैंड कर रहा था ठीक उसी समय एयर इंडिया का विमान इसी रनवे से उड़ान भर रहा था। दोनों विमान टकरा सकते थे, सौभाग्य से हादसा बच गया।

AAIB की जांच में आया कि दोनों रनवे समानांतर हैं और उनके बीच केवल 360 मीटर का अंतर है इसलिए लैडिंग में यह चूर हो गई। AAIB ने इसे गंभीर चूक बताया है, फिलहाल जांच अभी जारी है। खराब विजिबिलिटी में दोबारा ऐसी घटना न हो इस पर भी मंथन किया जा रहा है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.