नई दिल्ली (एडीएनए)। थाईलैंड से 238 यात्रियों को लेकर उड़े अजूर एयर का बोइंग-757 विमान चीन के आसमान में संकट में फंस गया। तकनीकी खराबी पर विमान से मिले आपातकाल के सिग्नल से हड़कंप मच गया। 45 मिनट तक विमान आसमान में चक्कर लगाता रहा जिसके बाद उसकी चीन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
अजूर एयर के बोइंग ने थाईलैंड से यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी, चीन के आसमान में उसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान से आपातकालीन सिग्नल मिले तो चीन में हड़कंप मच गया और यात्री सहम गए। सिग्नल मिलने के बाद विमान को चीन के लान्झू एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। 45 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद विमान को लान्झू एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिल पायी।
रूसी और चीनी सरकार के मुताबिक विमान की लान्झू एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिए गए हैं। अजूर एयर का कहना है कि सभी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी व्यवस्था की गई है। विमान में क्या खराबी आयी इसकी जांच शुरू कर दी गई है।