नई दिल्ली (एडीएनए)। स्पाइस जेट 5 फरवरी 2026 से अहमदाबाद से शारजाह के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इससे भारत और यूएई के बीच हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्पाइस जेट के नेटवर्क में बढ़ोत्तरी होगी।
स्पाइस जेट एयरलाइंस के अनुसार शारजाह के लिए हवाई सेवा सप्ताह में पांच दिन रहेगी, मंगलवार और बुधवार को छोड़कर बाकी दिनों में लोगों के लिए फ्लाइट मौजूद रहेगी। इससे मिडिल ईस्ट के लिए यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी। अहमदाबाद-शारजाह फ्लाइट बुकिंग स्पाइस जेट की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल एजेंट के जरिए की जा सकती है।