Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

अलास्का एयरलाइन की बोइंग से बड़ी डील, खरीदेगी 110 आधुनिक विमान

नई दिल्ली (एडीएनए)। अलास्का एयरलाइन ने बोइंग कंपनी से बड़ी डील की है। इस डील के तहत अलास्का एयरलाइन जल्द बोइंग कंपनी से 110 विमान खरीदने जा रही है।

अलास्का एयरलाइन ने अब तक के सबसे बड़ा सौदा विमान किया है। अपनी विस्तारवादी और आधुनिकीकरण योजना के तहत अलास्का घरेलू और विदेशी सभी तरह की उड़ानों के लिए नए विमान खरीदने जा रही है। आलास्का के अनुसार फिलहाल 105 बोइंग 737-10 और पांच 787 ड्रीमलाइनर का सौदा हुआ है। इसके अलावा 737MAX के सबसे बड़े 35 विमानों का अतिरिक्त विकल्प भी रखा गया है। अलास्का ने कहा है कि उसकी फ्लीट में इतने नए विमान शामिल होने से एयरलाइन के नवीनीकरण और विस्तार दोनों में मदद मिलेगी। एयरलाइन का दावा है कि इसके बाद वह यात्रियों को वह सस्ती और अधिक सुविधाजनक यात्रा करा पाएगी।

इससे पहले इंडिगो ने भी ऐसा ही बड़ी सौदा किया है, इसके तहत उसे एक ऐसी एयरबस मली गई है जो 11 घंटे तक बिना रुके उड़ान भर सकती है। इससे लम्बी दूरी की यात्रा सुविधाजनक, सस्ती और कम समय में हो सकेगी। इंडिगो ने ऐसे 40 विमानों का आर्डर दिया है, इनमें नौ के इसी साल मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर भारतीय एविएशन में नई क्रांति आने वाली है, जिससे हवाई यात्रियों को सुगम यात्रा की सौगात मिलेगी।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.