नई दिल्ली (एडीएनए)। हवाई सफर करने वालों लिए इंडिगो ने नए साल का तोहफा दिया है। इंडिगो ने धमकेदार न्यू ईय सेल लॉच की है जिसमें यात्रियों को किराए में छूट के साथ खास ऑफर भी दिए हैं।
इंडिगो ने सेल इनटू 2026 लॉच की है, इसमें घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट में किराए में भारी छूट दी है। किफायती टिकटों के साथ इंडिगो और भी सुविधाएं दे रही है, जो लोग नए साल में घूमने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए यह ऑफर बेहत फायदेमंद साबित होगा। इंडिगो का यह ऑफर 13 जनवरी से शुरू हो चुरा है और 16 जनवरी 2026 तक टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। इस ऑफर के तहत बुकिंग करने वाले यात्री 20 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को टिकटों की बुकिंग यात्रा से कम से कम 7 दिन पहले करनी होगी।
इंडिगो के इस ऑफर में घरेलू उड़ान का टिकट 1499 और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 4499 रुपये रखी गई है। इस ऑफर में प्रीमियम प्रोडेक्ट को भी शामिल किया गया है, इसके किराए की शुरुआत 9999 रुपये रखी गई है।