नई दिल्ली (एडीएनए)। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग जीरो होने से Low Visibility Procedures लागू किया गया है। सभी एयरलाइन ने एडवाइजरी जारी की है कि यात्री घरों से निकलने से पहले फ्लाइट का अपडेट जरूर चेक कर लें। कोहरे के चलते पिछले तीन दिनों में 500 से ज्यादा कैंसिल करनी पड़ी हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि खासकर सुबह और देर शाम कोहरे के कारण विजिबिलिटी मानक से काफी कम हो जाती है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए Low Visibility Procedures लागू करना पड़ रहा है। इससे पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ज्यादा सतर्क रहते हैं और टेकऑफ और लैंडिंग के बीच ज्यादा अंतर रखा जाता है। इससे फ्लाइट ऑपरेशन काम होने से कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ती हैं और कई लेट हो जा रही हैं। तीन दिनों में सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है, एयलाइंस की तरफ से कहा गया है कि यह स्थिति अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी इसलिए यात्री एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें। रियल टाइम अपडेट के लिए दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने एक खास वेब पेज भी जारी किया है।