नई दिल्ली (एडीएनए)। एयर इंडिया की VT-ALS ऑपेरिटिंग फ्लाइट AI887 के दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरते ही एक इंजन में तकनीकी कराबी गई। इस खराबी के कारण पायलट ने जैसे ही वापस दिल्ली लौटने की जानकारी दी यात्रियों में हड़कंप मच गया। उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही पायलट ने विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि फ्लाइट AI887 के टेकऑफ करते ही दाहिने इंजन में कुछ खराबी आ गई थी, जैसे ही पायलट को इसका अहसास हुआ उन्होंने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत एयर टर्नबैक का फैसला लिया। दरअसल पायलट को दाहिने इंजन में ऑयल प्रेशर कम नजर आया जिस कारण उनको वापस दिल्ली में लैंड करने का फैसला करना पड़ा। पायलट ने बिना कोई जोखिम लिए फ्लाइट के वापसी की जानकारी क्रू मेंबर को दी, क्रू मेंबर ने यात्रियों को इसकी जानकारी जी तो यात्री घबरा गए। जब तक यात्री संभल पाते कुछ मिनटों में ही फ्लाइट की वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई।
विमान के वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही क्रू मेंबर ने सभी यात्रियों को जल्दी-जल्दी विमान से उतारा और ग्राउंड स्टाफ की मदद से वैकल्पिक फ्लाइट से यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था एयर लइन की तरफ से की गई।हां. विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री व क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि विमान की तकनीकी जांच करायी जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि इंजन में अचानक ऑयल प्रेशर कैसे गिरा इसकी जांच के बाद ही विमान तो दो बारा उड़ान की अनुमति होगी। यात्रियों की परेशानी के लिए एयर इंडिया ने खेद जताया और कहा यात्रियों की सुरक्षा उसका प्राथमिकता है।