नई दिल्ली (एडीएन)। एयर इंडिया क्सप्रेस के पायलट ने सात साल की बेटी सामने एक यात्री को पीटा। इससे यात्री के चेहरे से खून निकला, एयरलाइन ने माफी मांगते हुए पायलट को निलम्बित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अंकित दीवान नाम के यात्री सिक्योरिटी चेक के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में लाइन पर लगे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पायलट से बहस हुई। पायलट ने पहले उनसे अभद्रता की और फिर मारपीट शुरू कर दी। पिटायी से यात्री के चेहरे से खून निकला, खून की छींटें पायलट के कपड़ों पर भी दिखीं।
एक वीडियो जारी कर यात्री ने इसकी सच्चाई बतायी। उन्होंने यात्रा कैंसिल कर पायलट के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने बताया कि मारपीट से आहत सात की बेटी की तबियत बिगड़ गई जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिकायत मिलते ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसे संज्ञान लिया और माफी मांगी। एयरलाइन ने बताया पायलट को निलम्बित कर दिया गया है, जांच के बाद उसके खिलाफ और कार्रवाई की जाएगी।