नई दिल्ली (एडीएनए)। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लीट में अब बोइंग 737-8 MAX प्लेन शामिल हो गया है। इसे डीजीसीए ने ‘द विजनरी’ नाम दिया है।
डीजीसीए ने प्लेन का रजिस्ट्रेशन VT-RNT नाम से किया और इसे रतन नवल टाटा को समर्पित किया, जिस शख्स ने एविएशन उद्योग को एक नई दिशा दी है। यह सिर्फ नाम के अक्षरों का मेल नहीं बल्कि उस शख्स का आसमान में लिखा गया सम्मान है जिन्हों पूरा विश्व ‘द विजनरी’ के नाम से जानता है। प्लेस की डिलीवरी खास तरीके से दी गई जिसे हजारों लोगों ने लाइव ट्रेक किया। एविएशन प्रेमियों की नजरें उसके हर मुवमेंट पर टिकी रहीं। लोगों ने कहा यह टाटा विरासत का उड़ता हुआ प्रतीक है।
टाटा समूह में एयर इंडिया की वापसी औऱ अब एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह बड़ा कदम एहसास कराता है कि यह केवल व्यापार नहीं बल्कि भावनात्मक कदम है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लीट में बोइंग 737-8 MAX प्लेन का शामिल होना एयरलाइन के विस्तार के साथ आधुनकीकरण की ओर बढ़ाया बड़ा कदम है। प्लेन की कई खासियत हैं जो इसे दूसरे प्लेन से अलग करती हैं, इसका नाम भी इसको दूसरे से अलग खास पहचान बनाता है।