नई दिल्ली (एडीएनए)। हवाई यात्रियों को क्रिसमस का बड़ा तोहफा मिला। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया, पहले दिन यहां से 48 फ्लाइट्स में 4000 यात्रियों ने उड़ान भरी।
नवी मुंबई एयरपोर्ट को भारत के एविएशन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से मुंबई महानगर की हवाई यात्रा क्षमता में बड़ी वृद्धि हो गई है। सुबह 8 बजे जब पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई तो परम्परागत ढंग वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की थी जो बेंगलुरु से नवी मुंबई पहुंची। इसके बाद यहां से पहली उड़ान इंडिगो की रही जो हैदराबाद के लिए रवाना हुई। सीआईएसएफ ने हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है। नवी मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रूप में रिकार्ड समय में पूरा किया गया गया है।
पहले दिन हवाई अड्डे से 9 घरेलू शहरों को जोड़ा गया, इन शहरों के लिए 48 उड़ानों के जरिए 4000 यात्रियों ने सफर किया। केंद्राय उड्डय़न मंत्री राममोहन नायडू ने इसके लिए बधाई दी और कहा मुंबई डबल एयरपोर्ट वाला भारत का पहला महानगर बन गया है। कुछ दिनों में ही यहां से और फ्लाइट्स शुरू होंगी और अधिक यात्री आ जा सकेंगे।