Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

सरकार का नए साल का तोहफा, तीन नई एयरलाइंस को हरी झंडी, सस्ता होगा किराय़ा

नई दिल्ली (एडीएनए)। सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए ने साल का तोहफा दिया है। फ्लाई एक्सप्रेस समेत तीन नई एयरलाइंस को हरी झंडी देकर सरकार ने हवाई यात्रा सस्ती बनाने की तरफ कदम बढ़ाया है। माना जा रहा है कि नई एयरलाइंस आने के बाद कम्पटीशन बढ़ेगा औहर वर्तमान एयरलाइनंस की मनमानी बंद होगी। 

उड्डयन मंत्रालय ने तीन नई एयरलाइंस को नो ऑब्जेक्शन सार्टिफिकेट जारी कर दिया है। अब इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइस जेट के अलावा हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए तीन नए विकल्प होंगे। नई एयरलाइंस अपने को स्थापित करने के लिए सस्ता किराया रखेंगी जिससे बाकी एयरलाइंस पर भी दबाव बढ़ेगा और कम्पीशन में किराया कम होने की पूरी संभावना है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पोस्ट में लिखा है कि भारतीय आसमान में उड़ान की चाह रखने वालों के लिए अब तीन नए आप्शन मिलने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस के रूप में तीन नई एयरलाइंस हवाई यात्रियों को विकल्प के रूप में मिलने जा रही हैं। उन्होंने लिखा कि भारतीय एविएशन दुनिय़ा की सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन बाजार में से एक है, केंद्र सरकार का प्रयास है कि ज्य़ादा से ज्यादा एयरलाइंस को बढ़ावा दिया जाए ताकि हवाई यात्रियों को सस्ता सफर मिल सके और सुविधा बढ़ सके।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.