नई दिल्ली (एडीएनए)।
एय़रबस A320 विमानों को सोलर रोडिएय़न का खतरा पैदा हो गया है, इससे बचने के लिए एयरबस ने फ्लाइट कंट्रोल साफ्टवेयर अपडेट करने का आदेश जारी किया है। दुनिया भर में 6000 और भारत में 350 विमानों को ग्राउंड करना होगा, इससे सैकड़ों फ्लाइट प्रभावित होंगीं।
भारत में इंडिगो और एयर इंडिया के पास 350 से ज्यादा A320 फैमिली के विमान हैं। सभी को अपग्रेड करने के लिए ग्राउंड किया जा रहा है, इससे यह विमान अगले 3-4 दिन उड़ान नहीं भर पाएंगे। एयरबस ने साफ्टवेयर अपग्रेड करने की हिदायत 30 अक्टूबर 2025 की एक घटना के बाद दिया है। 30 अक्टूबर को जेट ब्लू एयरलाइन का A320 विमान अचानक झटके के सात नीचे झुक गया था, इस घटना में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। जांच में पाया गया यह घटना सोलर रेडिएशन के कारण हुई, इसके बाद सभी A320 विमानों का साफ्टवेयर अपग्रेड कराने को कहा गया।