नई दल्ली (एडीएनए)।
इंडिगो ने दिल्ली से चीन के ग्वांगझू शहर के लिए फिर से डारेक्ट फ्लाइट शुरू की है। 2020 तक ग्वांगझू के लिए फ्लाइट चलती थी लेकिन कोविड-19 के कारण चीन की सारी फ्लाइट बंद कर दी गई थीं। इंडिगो के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता के बाद दूसरा शहर है जहां से ग्वांगझू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गई है। इससे पहले 26 अक्टूबर से कोलकाता और ग्वांगझू के बीच फ्लाइट शुरू की गई थी। दिल्ली से ग्वांगझू के लिए एक तरफ का किराया करीब 25 हजार रुपये रखा गया है। डायरेक्ट फ्लाइट दिल्ली से करीब साढ़े 4 घंटे में ग्वांगझू शहर पहुंच रही है।