नई दिल्ली (एडीएनए)।
25 दिसंबर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। इंडिगो और अकासा एय़रलाइन ने नए एयरपोर्ट से उड़ानों का अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी।
नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू होने के बाद मुंबई के यात्रियों को सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट अब एविएशन का नया हब बनने वाला है। इंडिगो एयरलाइन ने शुरुआत में दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, गोवा, जयपुर, नागपुर, कोच्ची और मेंगलुरु के लिए सीधे उड़ान शुरू करेगी, एयरलईन की तरफ से कहा गया है कि बाद में डिमांड से अनुसार और फ्लाइट बढ़ाई जाएंगी।
उधर अकासा की फ्लाइट पहले दिन दिल्ली से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और फिर नवी मुंबई से गोवा जाएगी। इसके बाद 26 दिसंबर को दिल्ली, कोच्चि और 31 दिसंबर को अहमदाबाद से से नवी मुंबई के लिए फ्लाइट चलेगी। अकासा ने भी कहा है कि आने वाले दिनों में और फ्लाइ बढ़ाएगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट की क्षमता 20 मिलियन यात्रियों की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 क्टूबर को इसका उद्घाटन किया था जो अब आपरेशनल होने जा रहा है।